अमरीका को परमाणु हथियारों का ज़खीरा बढ़ाना चाहिए: ट्रंप

डोनल्ड ट्रंप
प्रकाशित

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका को अपने परमाणु हथियारों के ज़खीरे को 'और मज़बूत करके उसका विस्तार करना चाहिए.'

ट्रंप का ट्वीट

अगले वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने की तैयारी कर रहे ट्रंप ने कहा है कि अमरीका को ऐसा कदम ज़रूर उठाना चाहिए ''जब तक कि दुनिया को परमाणु हथियारों की समझ नहीं आ जाती.''

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी टीम के साथ

ट्रंप के इस बयान से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस को अपनी सैन्य परमाणु क्षमता को बढ़ाने की ज़रूरत है.

अमरीकी बेड़ा

यूएस आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के मुताबिक, अमरीका के पास 7,100 परमाणु हथियार हैं. वहीं रूस के परमाणु हथियारों की संख्या 7,300 बताई जाती है.

रूसी परमाणु युद्ध सामग्री

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)