सीरिया और इराक में आईएस का नियंत्रण हुआ कम

सीरिया
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
प्रकाशित

नए आंकड़ों के अनुसार तथाकथित इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक समय में अपने नियंत्रित इलाके का एक चौथाई से अधिक गंवा दिया है.

आईएचएस के रक्षा विेश्लेषकों का कहना है कि आईएस समूह का नियंत्रण जनवरी 2015 के बाद अब तक 28 फीसद तक कम हुआ है.

सीरिया,आईएस
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

आईएचएस विेश्लेषकों ने बताया कि इस साल के पहले नौ महीने में आईएस का इलाका 78,000 वर्ग किलोमीटर से घटकर 65,500 वर्ग किलोमीटर तक सिमट गया है. आईएस के अधिकार क्षेत्र से बाहर गया ये इलाका श्रीलंका के आकार के बराबर है.

हालांकि बीते तीन महीनों के दौरान अक्टूबर में आईएस के अपने इलाके से नियंत्रण खोने में कमी दर्ज की गई.

सीरिया, आईएस
इमेज कैप्शन, सीरिया की सेना का एक जवान

जुलाई से अब तक आईएस ने केवल 2,800 वर्ग किलोमीटर इलाका ही गंवाया है.

आईएचएस के ने समीक्षा की है कि रूस ने जैसे जैसे हवाई हमले कम किए..वैसे वैसे इस्लामिक स्टेट मज़बूत हुआ.

सीरिया, एलेप्पो
इमेज कैप्शन, एलेप्पो पर रूस और अमरीका के हमलों का विरोध करते लोग

आईएचएस में रूस के मुख्य विश्लेषक एलेक्स कोशएरोफ ने कहा, "बीते सितंबर में, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा रूस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ना है और विशेषकर इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़. "

हालांकि वह कहते हैं, "हमारे डेटा बताता है कि ये मामला नहीं है."

रूस विद्रोहियों और आईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का साथ दे रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)