राहुल अयोध्या में, मिले महंत से

    • Author, समीरात्मज मिश्र
    • पदनाम, अयोध्या से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह अयोध्या के मशहूर हनुमान गढ़ी के दर्शन किए.

वे बाबरी मस्जिद कांड के बाद अयोध्या जाने वाले नेहरू-गांधी परिवार के पहले वंशज हो गए हैं.

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद उन्होंने महंत ज्ञानदास से मुलाक़ात की.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में राहुल की 'महायात्रा' का ये चौथा दिन है.

पिछले क़रीब ढाई दशक से गांधी परिवार का कोई व्यक्ति अयोध्या नहीं गया है. इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफ़ी चर्चा है.

शुक्रवार को ही राहुल गांधी अयोध्या से आंबेडकर नगर जाते हुए किचौचा शरीफ़ दरगाह भी जाएंगे.

कांग्रेस उपाध्यक्ष इन दिनों देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले हुए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)