भारतीय एथलीटों पर ट्वीट कर फंसी शोभा डे

    • Author, सलमान रावी
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली से
  • प्रकाशित

भारतीय एथलीटों पर किए गए अपने ट्वीट के बाद लेखिका शोभा डे बुरी तरह फँस गयीं हैं. उनकी ज़बरदस्त आलोचना हो रही है.

सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था :"रियो जाओ, सेल्फ़ी लो, ख़ाली हाथ वापस आओ. किस तरह की गई पैसों और अवसर की बरबादी."

बस इतना कहना था कि वो ट्विटर यूज़र्स के निशाने पर आ गईं.

लेखिका के ट्वीट पर नाराज़गी ज़ाहिर करने वालों का तांता लग गया.

इससे पहले भी शोभा डे के ट्वीट को लेकर आलोचना होती रही है.

मगर इस बार ट्विटर पर लोगों के तेवर कुछ ज़्यादा तल्ख़ नज़र आ रहे हैं.

निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने शोभा डे को जवाब देते हुए लिखा, "ये ग़लत है. विश्व स्तरीय एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने गए खिलाड़ियों पर सबको गर्व करना चाहिए."

@readard ने लिखा : "भारत को मेडलों की कमी है मगर शोभा डे को सम्मान की. और हम सब को पता है कि ज़्यादा बुरा क्या है."

वहीं @smokingskills नाम से लिखने वाले एक शख्स ने लिखा : "शोभा डे का ट्विटर पर लक्ष्य - ऑनलाइन आओ. बिना मतलब की बात करो. गाली खाओ. वापस जाओ."

शोभा डे अपने काम को लेकर भी विवादों में रहीं हैं. उनकी किताबों और लेखों ने कई बार समाज में संघन बहस भी छेड़ी.

@Ajantapaul ने अपने ट्वीट में लिखा : "भारतीय तीरंदाज़ी की टीम शोभा डे को अपनी टारगेट प्रैक्टिस (निशानेबाज़ी के अभ्यास) के लिए इस्तेमाल करना चाहिए. मगर क्या वो इसके लायक़ भी हैं ? "

@AjitMitra ने लिखा : "अगर आप जानते कुछ नहीं और हर विषय पर अपना विचार देने लगते हैं तो आप शोभा डे हैं."

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर कहा :"अगर रियो ओलंपिक्स में पेज 3 की भी प्रतियोगिता होती तो शोभा डे स्वर्ण पदक जीततीं. ओलिंपिक के खिलाड़ियों का मज़ाक़ मत बनाओ.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)