अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 10 की मौत

अरुणाचल भूस्खलन का फाइल फोटो
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
    • Author, दिलीप कुमार शर्मा
    • पदनाम, गुवाहाटी, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग ज़िले में शुक्रवार को भूस्खलन की वजह से एक इंस्पेक्शन बंगला और पांच घर गिरने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई.

मरने वालों में दो बच्चियों समेत पांच महिलाएं शामिल हैं. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं.

पुलिस ने मरने वालों की पुष्टि करते हुए बताया है कि राहत अभियान जारी है.अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं.

अरुणाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश के असर से शुक्रवार को वेस्ट कामेंग ज़िले के भालुकपोंग टिप्पी क्षेत्र में जमीन धसक गई.

भूस्खलन फाइल फोटो
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

पुलिस अधीक्षक ए कोआन ने बीबीसी को बताया, "ये घटना दोपहर 12.30 बजे की है. भूूस्खलन की वजह से एक इंस्पेक्शन बंगला और आसपास के पांच घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. राहत काम में लगे अधिकारियों ने अब तक पांच शव बरामद कर लिए हैं."

उन्होंने बताया कि बाक़ी शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है. मरने वालों में से तीन लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बताए गए है.

एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे में आईबी अधिकारियों लापता होने की बात गलत है. उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में आईबी का मतलब इंस्पेक्शन बंगला से है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)