बेंगलुरु में उबर की पहली महिला ड्राइवर की 'मौत'

    • Author, इमरान क़ुरैशी
    • पदनाम, बैंगलुरु से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

टैक्सी सेवा उबर की पहली भारतीय महिला ड्राइवर बेंगलुरू की वीरथ भारती अपने कमरे में फांसी पर लटकी पाई गई हैं.

पुलिस के अनुसार कमरे से किसी तरह का सुइसाइड नोट नहीं मिला है.

बेंगलुरु (उत्तर) के पुलिस उपायुक्त टीआर सुरेश ने बीबीसी को बताया, "हम उनके परिजनों का इंतज़ार कर रहे हैं. उनसे बात करने के बाद ही उनकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा."

39 साल की वीरथ भारती बेंगलुरु में किराए के कमरे में अकेली रहती थीं. उन्हें कमरे में मृत पाने के बाद पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी.

भारती मूल रूप से आंध्र प्रदेश के वारंगल की रहने वाली थीं.

भारती ने 2013 में जब टैक्सी ड्राइविंग का काम शुरू किया था तो वो सुर्खियों में भी आई थीं.

वीरथ भारती पहले दर्ज़ी का काम करती थीं. फिर वे एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़ीं. वहीं उन्होंने ड्राइविंग सीखी.

इसके बाद उन्होंने कार ख़रीदी और सवारियों को लाने-ले जाने का काम करने लगीं.

तब वीरथ ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि सवारियों के साथ उनके अनुभव हमेशा अच्छे रहे.

फिलहाल भारती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)