'धमाका हुआ तो लगा भूकंप आया है'

डोंबिवली
    • Author, अश्विन अघोर
    • पदनाम, महाराष्ट्र से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार सुबह एक केमिकल कंपनी में हुए धमाकों में 3 लोगों की मौत हो गयी है और 100 से ज्यादा हैं.

चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

डोंबिवली

जानकारी के अनुसार, कंपनी के बॉयलर में गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक धमाका हुआ.

डोंबिवली

धमाका इतना बड़ा था कि इसकी आवाज़ चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. आस-पास की रिहाईशी इमारतों में दरारें आ गईं और खिड़कियां दरवाज़े टूट कर गिर गए.

डोंबिवली

पुलिस के मुताबिक़ धमाकों की वजह का अभी पता नहीं चला है.

डोंबिवली

ठाणे के जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस आशुतोष डूम्बरे ने बताया, “आचार्य केमिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बॉयलर के नज़दीक गैस के कुछ सिलेंडर रखे हुए थे. इनमें से एक सिलेंडर में धमाका हुआ, जिसके बाद बाकी सिलिंडर और बॉयलर में धमाके हुए. धमाकों की वजहों की जांच जारी है.”

डोंबिवली

पास के 3 कारखाने पुरी तरह ध्वस्त हो गए. गाड़ियों को भी भारी नुक़सान हुआ है.

डोंबिवली

डोंबिवली निवासी अंजली बोंद्रे के मुताबिक़, “मैं खाने की तैयारी कर रही थी. अचानक एक ज़ोक का धमाका हुआ और हमारी पूरी ईमारत हिल गयी.”

डोंबिवली

निवासी सुमेध जोशी ने बताया, “जब धमाका हुआ, हमें लगा कि भूकंप आया है. सारे लोग भागकर ईमारतों से बाहर आ गए. बाद में पता चला कि यह केमिकल कंपनी का ब्लास्ट है.”

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)