नेहरू-गांधी परिवार पर बरसे ऋषि कपूर

प्रकाशित

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर देशभर में रोड, इमारतों वगैरह के नाम गांधी-नेहरू परिवार सदस्यों के नाम पर रखने को लेकर कड़ा ऐतराज़ जताया है.

ऋषि ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,"कांग्रेस ने गांधी परिवार के नाम पर जिन संपत्तियों का नाम रखा गया है उन्हें बदला जाए. बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जे आर डी टाटा लिंक रोड क्यों न रखा जाए."

एक अन्य ट्वीट में वह सवाल करते हैं , "अगर दिल्ली की सड़कों का नाम बदला जा सकता है तो कांग्रेसी नेताओं के नाम पर रखी गई देश की संपत्तियों का नाम क्यों नहीं बदले जा सकते हैं. मैं चंडीगढ़ गया था वहां भी राजीव गांधी के नाम पर संपत्तियों के नाम? सोचो? क्यों? "

"हमें अपने देश में अहम जगहों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने समाज में योगदान दिया है. हर चीज़ गांधी के नाम? मैं सहमत नहीं हूं. सोचना लोगो!"

"फिल्म सिटी का नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर क्यों नहीं होना चाहिए? राजीव गांधी उद्योग क्या होता है? सोचो दोस्तो! इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्यों? महात्मा गांधी, भगत सिंह या अंबेडकर के नाम पर क्यों नहीं? बात थोड़ी सतही हो जाएगी लेकिन मेरे नाम ऋषि कपूर के नाम पर क्यों नहीं."

ट्विटर पर अपने कमेंट के लिए ऋषि कपूर कई बार चर्चा में और अक्सर विवाद में रहे हैं. बीफ़ को लेकर उनकी की गई टिप्पणी का ख़ासा विरोध भी हुआ था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)