रॉकी यादव की मां ने किया सरेंडर

जदयू की एमएलसी मनोरमा देवी.
प्रकाशित

आदित्य सचदेवा हत्याकांड के अभियुक्त रॉकी यादव की माँ और बिहार विधान परिषद की सदस्य मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह गया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

पटना में मौजूद पत्रकार नीरज सहाय ने बताया कि मनोरमा देवी ने गया की एसीजेएम की अदालत में मंगलवार सुबह सरेंडर किया.

अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मनोरमा देवी के घर पर छापा मारा था तो उनके घर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई थीं.

इसके बाद पुलिस ने उन पर ग़ैर क़ानूनी रूप से शराब रखने के आरोप में मामला दर्ज किया था.

रॉकी यादव.

इसके बाद से वो फरार चल रही थीं. सोमवार को उनकी अग्रिम ज़मानत की याचिका खारिज हो गई थी.

आदित्य सचदेवा हत्याकांड में उनके पति बिंदेश्वरी यादव उर्फ़ बिंदी यादव और बेटा रॉकी यादव इस समय जेल में बंद हैं.

मनोरमा देवी बिहार में सत्तारूढ़ जदयू की विधान परिषद सदस्य हैं. घर से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था.

आदित्य सचदेवा की छह-सात मई की रात रोडरेज में कथित तौर पर रॉकी यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)