शादी के 46 साल बाद, 70 की उम्र में पहला बच्चा

अपने बच्चे के साथ दलजिंदर कौर
प्रकाशित

पंजाब की 70 साल की दलजिंदर कौर ने पिछले महीने एक बच्चे को जन्म दिया. उनके पति की उम्र 79 साल है.

हरियाणा के एक फर्टलिटी क्लिनिक में क़रीब दो साल तक चले इलाज के बाद उन्होंने इस बच्चे को जन्म दिया. दलजिंदर को आईवीएफ़ के तीसरे दौर में सफलता मिली.

दलजिंदर कौर की मोहिन्दर सिंह गिल से 46 साल पहले शादी हुई थी लेकिन उनकी कोई संतान न थी. दोनों संतान की सारी उम्मीदें छोड़ चुके थे. लेकिन एक विज्ञापन को देखकर उन्हें आईवीएफ़ तकनीक को अपनाने की योजना बनाई.

इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के महासचिव डॉक्टर कनाद नायर ने बीबीसी से बातचीत में इस पर सवाल उठाए. वो कहते हैं कि कोई महिला 55 साल की उम्र तक ही बच्चे को जन्म दे सकती है.

अपने बच्चे और पति के साथ दलजिंदर कौर

वो कहते हैं कि सवाल यह नहीं है कि आप बच्चे को जन्म दे सकती हैं या नही, बल्कि सवाल यह है कि जन्म के बाद बच्चे की देखभाल कौन करेगा.

वो कहते हैं कि अगर कोई महिला 55 साल की उम्र में किसी बच्चे को जन्म देती है तो वह अगले कई साल तक बच्चे का पालन-पोषण कर सकती है. मिसाल के तौर पर इस उम्र में माँ बच्चे को अपना दूध नहीं पिला सकती.

बच्चे के पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई के लिए आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहना पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि इसके पहले 70 साल की एक और महिला ने बच्चे को जन्म दिया था.

डॉक्टर नायर कहते हैं, "बच्चे को जन्म देने के दो साल बाद उनकी मौत हो गई. अब उस बच्चे की देखभाल उनके रिश्तेदार कर रहे हैं इसलिए इस उम्र आप बच्चा तो पैदा कर सकते हैं लेकिन देखभाल के लिए उसे आपको अन्य लोगों के पास छोड़ना पड़ेगा".

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)