30 के बाद आईपीएल महाराष्ट्र में नहीं

आईपीएल- अनुराग ठाकुर, राजीव शुक्ला
प्रकाशित

मुंबई हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल के सभी मैचों को महाराष्ट्र के बाहर स्थानांतरित किया जाए.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने हाईकोर्ट के इस फ़ैसले की जानकारी दी है.

समाचार एजेंसी के अनुसार बुधवार को सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि अगर पीने के पानी का दुरुपयोग नहीं हो रहा है तो आईपीएल को किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित करने का कोई मतलब नहीं है.

एक गैर सरकारी संगठन लोकसत्ता आंदोलन ने जनहित याचिका दायर कर राज्य में सूखे के बावजूद स्टेडियमों में भारी मात्रा में पानी के इस्तेमाल को चुनौती दी थी. इसके अलावा एक और जनहित याचिका में आईपीएल मैचों को महाराष्ट्र में करवाने पर चुनौती दी गई है.

लातूर सूखा

इस पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि महाराष्ट्र में भयानक जल संकट है इसलिए आईपीएल के जो मैच मुंबई, पुणे और नागपुर में होने वाले हैं उन्हें बाहर कराया जाना चाहिए. हालांकि बाद में मुंबई में पहले मैच को अनुमति दे दी गई थी.

बीसीसीआई ने कहा था कि वह मैदानों के रखरखाव के लिए सीवेज के ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आ<link type="page"><caption> प यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)