'बाइकर समुदाय के लिए काला दिन'

वीनू पालीवाल
प्रकाशित

भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के विदिशा में एक हादसे में नामी महिला बाइकर वीनू पालीवाल की मौत हो गई. सोशल मीडिया उनकी मौत पर अभिनेताओं समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया है.

उनकी हार्ले-डेविडसन विदिशा के पास सड़क पर फिसल गई जिसकी वजह से उनके हाथ में चोट आ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

भारत की कुछ ही महिला बाइकर हैं जिनमें से वीनू एक जाना-माना नाम थीं.

वीनू पालीवाल

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, "भारत की अग्रणी बाइकर वीनू का अचानक मौत के बारे में जान कर दुख हुआ. उनका जूनून औरों के लिए प्रेरणा थी."

वीनू पालीवाल

अभिनेता जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया, "वीनू पालीवाल की आत्मा को शांति मिले. उनके साथी बाइकर की तरफ से उनके लिए सम्मान."

वीनू पालीवाल

अभिनेत्री गुल पनाग ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, "नहीं, उनकी आत्मा को शांति मिले."

वीनू पालीवाल

अमृता भिंडर लिखती हैं, "वीनू पालीवाल, भारत की अग्रणी महिला बाइकर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दुख की बात है. लेकिन मैं मानती हूं कि-कभी कभी बाइक भी खतरनाक हो सकती हैं."

डी प्रशांत नायर ने लिखा है कि वे कइयों के लिए प्रेरणास्रोत थीं. ईश्वर उनके परिवारवालों को शक्ति दे.

वीनू पालीवाल

पुणे और मुंबई से रॉयल एन्फील्ड बाइकर दल ने लिखा, "बाइकर समुदाय के लिए काला दिन. जयपुर की बाइकर वीनू पालीवाल नहीं रही. दुख प्रकट करने के लिए शब्द नहीं हैं."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)