अब मोदी केजरीवाल को फ़ॉलो करते हैं..

मोदी, केजरीवाल
प्रकाशित

गुरुवार को होली के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर फ़ॉलो करना शुरू किया.

केजरीवाल ने इसके बारे में अपने फ़ेसबुक और ट्विटर पर बताया और मोदी का धन्यवाद किया.

केजरीवाल का ट्वीट

उन्होंने लिखा, "मुझे फ़ॉलो करने के लिए धन्यवाद. आपको होली मुबारक हो. आज गिले-शिकवे भूलने का दिन है. उम्मीद करता हूँ कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर सहयोग होगा."

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दो ट्वीट करके इसके बारे में कहा कि मोदी जी गृह मंत्रालय में अटके बिल पास करा दें.

मनीष सिसौदिया का ट्वीट

उन्होंने लिखा, "दिल्ली विधानसभा ने एक साल में जितने बिल पास किए, गृह मंत्रालय में अटके हैं. प्लीज़ उन्हें पास करा दें. दिल्ली आभारी रहेगी."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)