टेसू खिले, महका महुआ, तो आया भगोरिया

युवतियां सज धज कर भगोरिया हाट जाती हैं और गहने, चूड़ियाँ और शृगार का सामान खरीदती हैं.
इमेज कैप्शन, युवतियां सज धज कर भगोरिया हाट जाती हैं और गहने, चूड़ियाँ और शृगार का सामान खरीदती हैं.
    • Author, प्रीति मान, झाबुआ से
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

जंगल में जब टेसू के फूल खिलने लगते हैं, महुआ महकने लगता है और ताड़ से रस टपकने लगता है तब आता है भगोरिया का उत्सव.

मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल के धार, झाबुआ और अलीराजपुर ज़िलों में होलिका दहन के ठीक एक दिन पहले तक चलने वाला आदिवासियों का यह पर्व आजकल अपने पूरे ख़ुमार पर है.

भगोरिया निमाड़ में बसने वाले भील, भिलाला, पाटलिया और राठिया आदिवासियों का मेला है, जो हर गाँव के हाट में बारी-बारी से लगाया जाता है.

भगोरिया उत्सव में गहनों की दुकान

सुनार चाँदी के गहने लेकर हाट में अपनी दुकान सजाते हैं.

भगोरिया उत्सव में विदेशी सैलानी
भारी गहनों से लदी आदिवासी महिला

भगोरिया उत्सव देखने विदेशी भी आते हैं.

चांदी के ये खूबसूरत गहने जितने भारी होते हैं, उतने ही महंगे भी.

चुमली के साथ आदिवासी महिला

आदिवासी महिलाएं रोज़ सुबह ताड़ी बेचने मंडी जाती हैं. सिर पर मटकी रखने के लिए वे खूबसूरत 'चुमली' का इस्तेमाल करती हैं.

भगोरिया मेले में आदिवासी महिलाएं

खूबसूरत कढ़ाई किए हुए ये झोले इसी तरह के ख़ास मौकों के लिए बुने जाते हैं.

भगोरिया मेले में आदिवासी युवक

युवा आदिवासी लड़के भी खूब सज-धज कर मेले में पहुँचते हैं.

महुआ चुनती आदिवासी महिला

आदिवासी स्त्रियां सुबह महुआ के फूल चुनती हैं. इससे शराब बनाई जाती है.

महुआ पीते आदिवासी युवक

ताड़ के पेड़ से निकलने वाले रस से ताड़ी बनायी जाती है, जिसे आदिवासी पेय के रूप में पसंद करते हैं.

आदिवासी युवतियां

सुर्ख और चटक रंगों में भिलोंडी लहंगे और ओढ़नियां पहने सिर से पाँव तक चांदी के गहनों से सजी-धजी आदिवासी स्त्रियां.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)