जाट आरक्षण विधेयक बजट सत्र में: खट्टर

मनोहर लाल खट्टर
प्रकाशित

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जाट और चार अन्य जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक जल्द ही विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खट्टर ने कहा, ''अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन संविधान के दायरे में रहते हुए जाटों के लिए अलग से आरक्षण का जो भी प्रावधान संभव होगा, इस विधेयक में किया जाएगा. इसका फ़ायदा जाट, सिख जाट, त्यागी, बिश्नोई और रोर जातियों को मिलेगा.''

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है, ''14 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में हम एक विधेयक लाने वाले हैं.''

हरियाणा में उपद्रव

हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर पिछले महीने लगभग एक पखवाड़े तक प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया था.

हरियाणा में उपद्रव

जाट आंदोलन के दौरान पूरे हरियाणा में 30 लोग मारे गए थे और सम्पत्ति को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)