तस्वीरें: पिंजरे से कैसे भागा बेंगलुरु में तेंदुआ?

तेंदुआ का पिंजरा
प्रकाशित

बेंगलुरु के बनरघट्टा नेशनल पार्क से वह तेंदुआ पिंजरे से भाग निकला है जिसे कुछ दिन पहले वहां के एक स्कूल से मशक्कत से पकड़ा गया था.

तेंदुए ने पकड़े जाने से पहले हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया था.

तेंदुआ

क़रीब 8 साल का यह तेंदुआ 8 फ़रवरी को बेंगलुरु के एक स्कूल में भटकता हुआ पाया गया था.

पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने बड़ी मेहनत के बाद उसे वहां से पकड़ा था.

वन विभाग के अधिकारी तेंदुए के पांव के निशान की जांच करते हुए
इमेज कैप्शन, वन विभाग के अधिकारी तेंदुए के पांव के निशान की जांच करते हुए

इसे बनरघट्टा नेशनल पार्क में इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन रविवार को वह वहां से पिंजरा तोड़ कर भाग निकला.

अब चिड़ियाघर और वन विभाग के अधिकारियों की टीमें उसे तलाश रही हैं.

कर्नाटक के मुख्य वन्य जीव संरक्षक रवि राल्फ़ ने बीबीसी से कहा, "तेंदुआ कैसे भागा, इस पर नेशनल पार्क के लोगों के बयानों में तालमेल नहीं है. इसलिए इस मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. अगले दो-तीन दिनोें में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी."

बनरगट्ठा जैविक उद्यान के दो कर्मचारी पार्क की 25 फीट ऊंची ग्रिल पर चढ़ते हुए.
इमेज कैप्शन, बनरगट्ठा जैविक उद्यान के दो कर्मचारी पार्क की 25 फीट ऊंची ग्रिल पर चढ़ते हुए.

तेंदुआ इस पार्क की 25 फीट ऊंची ग्रिल को पार कर भागा है. पार्क के दूसरी ओर जंगल का इलाक़ा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)