चीन में स्टेशन के बाहर एक लाख लोग फंसे

प्रकाशित

दक्षिणी चीन में भारी बर्फबारी से सार्वजनिक यातायात बाधित हुआ और एक स्टेशन के बाहर दसियों हज़ार लोग फंसे हैं.

चीनी पुलिस का कहना है कि गुआंगचोऊ के पास स्थित इस स्टेशन पर सोमवार रात को लगभग एक लाख लोग मौजूद थे.

ये भारी बर्फबारी ऐसे समय में हो रही है जब जल्द ही आने वाले चीनी नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लाखों प्रवासी कामगार अपने घर जा रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक मध्य चीन में हाल के बरसों में इस बार जैसी ठंड नहीं पड़ी.

बर्फबारी की वजह से उत्तरी और मध्य चीन में बहुत सी ट्रेनें देर से चल रही हैं जिसके चलते लोग रेलवे स्टेशनों पर फंसे हैं.

सरकारी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि 50 हजार से ज्यादा लोग अब भी गुआंगचोऊ के क़रीब इस स्टेशन पर फंसे हैं.

स्थानीय पुलिस का कहना है कि वहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5,200 अधिकारियों को लगाया गया है.

वहीं चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि गुआंगचोऊ में लगभग 400 लोग समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए और उनकी फ्लाइट छूट गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)