अर्धसैनिक बल की कमान पहली बार महिला हाथों में

प्रकाशित

तमिलनाडु कैडर की वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम को सशस्त्र सीमा बल की कमान सौंपी गई है.

अर्चना को एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

पहली बार किसी महिला को अद्धसैनिक बल की कमान दी गई है.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह सेवानिवृति तक इस पद पर बनी रहेंगी.

58 साल की अर्चना अगले साल 30 सितंबर को सेवानिवृत होंगी.

1980 बैच की यह आईपीएस अधिकारी 2014 में उस समय विवादों में आई थी जब उन्हें सीबीआई में विशेष निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया.

तमिलनाडु सरकार की अनुमति के बगैर हुई यह नियुक्ति सरकार को रास नहीं आई. राज्य सरकार ने कोर्ट में इसे चुनौती दी और कोर्ट ने उन्हें काम करने से रोका.

वह वर्तमान में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में विशेष निदेशक के पद पर हैं.

भारत की नेपाल और भूटान से लगती सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी के हाथों में होती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)