इनसे 'गले मिले' या 'गले पड़े' मोदी

ओलांद भारत दौरे पर सबसे पहले चंड़ीगढ़ पहुंचे जहां मोदी ने इस तरह उनका स्वागत किया
इमेज कैप्शन, ओलांद भारत दौरे पर सबसे पहले चंड़ीगढ़ पहुंचे जहां मोदी ने इस तरह उनका स्वागत किया
प्रकाशित

भारत के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को गले लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें फिर चर्चा में है.

इनमें कई तस्वीरों देखा जा सकता है कि मोदी जितनी गर्मजोशी से उनसे मिल रहे हैं, उतनी गर्मजोशी शायद फ्रांसीसी राष्ट्रपति की तरफ़ से नहीं है.

ओलांद तस्वीर में पीछे हटते हुए दिख रहे हैं. इससे पहले भी ओलांद के साथ उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जहां मोदी उनसे हाथ मिला रहे हैं और वो आगे बढ़े जा रहे हैं.

दोनों नेताओं ने सोमवार नई दिल्ली में साझा प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया. इस दौरान भी वे गले मिले.
इमेज कैप्शन, दोनों नेताओं ने सोमवार नई दिल्ली में साझा प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया. इस दौरान भी वे गले मिले.
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ओलांद और मोदी
इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ओलांद और मोदी

और भी ऐसे कई वाक़ये हुए हैं जब मोदी अंतरराष्ट्रीय नेताओं को गले लगाने की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहे.

ये तस्वीर पेरिस में हुए जलवायु सम्मेलन की है जिसमें मोदी और ओलांद के अलावा अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा भी हैं.
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर पेरिस में हुए जलवायु सम्मेलन की है जिसमें मोदी और ओलांद के अलावा अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा भी हैं.

जब उन्होंने न्यूयॉर्क में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गले लगाया था तब भी वो सुर्ख़ियों में रहे.

अमरीका में अपने दौरे के वक़्त उन्होंने फेसबुक के प्रमुख मार्क ज़ुकरबर्ग को भी गले लगाया था.

वहीं वो अबु धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायेद से भी गले मिले थे.

जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे से मोदी अपने दौरे के वक़्त भी गले लगे थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>