यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े दर्जनों वाहन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा
प्रकाशित

दिल्ली को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह कोहरे के कारण दो दर्जन से अधिक गाड़ियां टकरा गईं.

जेवर कस्बे के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बीबीसी को बताया, "क़रीब दो दर्जन गाड़ियां कोहरे के कारण टकरा गई हैं. हमने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवा दिया है."

दिलीप सिंह के मुताबिक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हैं जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा

पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर हाइवे फिर से खुलवा दिया है.

जब हादसा हुआ तो ट्विटर पर एक यात्री अशोक अग्रवाल ने <link type="page"><caption> लिखा</caption><url href="https://twitter.com/aggarwalkashok/status/691117730670325760" platform="highweb"/></link>, "यमुना एक्सप्रेसवे पर आपात मदद की ज़रूरत है."

उन्होंने हादसे की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा

पूरा उत्तर भारत इस समय शीत लहर की चपेट में है. कोहरे के कारण यातायाव प्रभावित है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>