बाढ़ के बाद चेन्नई में 'ऑपरेशन क्लीन अप'

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात
प्रकाशित

करीब एक हफ़्ते तक भयंकर बाढ़ के पानी में फंसे रहने के बाद चेन्नईवासियों के लिए चमकता सूरज राहत लेकर आया.

चेन्नई में लोगों ने सफाई अभियान 'ऑपरेशन क्लीन अप' शुरू कर दिया है. बारिश और बाढ़ के कारण काफ़ी नुकसान हुआ है.

चेन्नई के पश्चिम मांबलम इलाक़े में बाढ़ का पानी 8 फ़ुट तक पहुंच गया था. लोग अब अपने घरों में जा तो पा रहे हैं, लेकिन घर का सामान बाहर है धूप में सूखने के लिए.

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात

चेन्नई के टी नगर में मेकैनिक कृष्णमूर्ति मोटरसाइकल के पेट्रोल टैंक को खाली करते हुए. टी नगर में 10 फ़ुट पानी भरा था, सड़कें, वाहन, घर सब पानी में डूबे हुए थे.

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात

मामंबलम में कुमारस्वामी अपनी टू-व्हीलर ठीक करते हुए. चेन्नई में बाढ़ के पानी में वाहन कई दिन डूबे रहे.

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात

भयंकर बाढ़ का पानी चेन्नई के ज़्यादातर इलाक़ों में कई फ़ुट तक भरा रहा जिससे लोगों के घर के सामान भी ख़राब हो गए हैं. शहर के लोग सामान फेंकने लगे हैं, जो पानी से सड़ने लगा था.

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात

बाढ़ का पानी घरों, अस्पतालों, स्कूलों समेत कई इमारतों में घुस गया था. शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं.

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात

पश्चिम मांबलम में रहने वाले बालाचंद्रन अपने घर पर सीढ़ियों पर बाढ़ के पानी का स्तर दिखाते हुए.

चेन्नई में बाढ़ के बाद के हालात

चेन्नई में पश्चिम मांबलम के एक घर के बाहर इलेक्ट्रॉनिक सामान धूप में रखे हुए हैं. घरों में कई दिन पानी भरे रहने से लोगों को काफ़ी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>