हवा में ही टूटा था रूसी विमान

रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
प्रकाशित

रूस के एक जांचकर्ता ने कहा है कि मिस्र में रूस का दुर्घटनाग्रस्त विमान हवा में ही टूट गया था.

शनिवार को मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में दुर्घटना ग्रस्त विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 217 रूसी पर्यटक थे और चालक दल के 7 सदस्य थे.

फ़िलहाल दुर्घटनास्थल से 163 शवों को निकाल लिया गया है.

रूस के अंतरराष्ट्रीय उड्डयन कमेटी के विक्टर सोरोचेंको ने कहा कि विमान के टुकड़े लगभग 20 किलोमीटर के इलाक़े में बिखर गए थे.

रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त

हसना में दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद क़ाहिरा में एक प्रेस कांफ्रेंस में विक्टर सोरोचेंको ने बताया कि फ़िलहाल शनिवार के विमान हादसे की वजहों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

हादसे के बाद रूस में रविवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी.

रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त

इससे पहले चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया में सिनाई के विमान हादसे की ज़िम्मेदारी ली थी लेकिन रूस ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया था.

मिस्र के प्रधानमंत्री शरीफ़ इस्माइल ने कहा था कि विशेषज्ञों ने पुष्टि कर दी है कि 9,450 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को ज़मीन से नहीं मार गिराया जा सकता.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>