स्टिंग के बाद बिहार में मंत्री का इस्तीफ़ा

चुनाव से ठीक पहले नीतीश के मंत्री विवादों में
इमेज कैप्शन, चुनाव से ठीक पहले नीतीश के मंत्री विवादों में
प्रकाशित

बिहार मेें नीतीश कुमार सरकार के एक मंत्री अवधेश कुशवाहा ने स्टिंग का एक वीडियो सामने आने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है.

राज्य में सोमवार को पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले ये वीडियो सामने आया है जिसमें कुशवाहा को 'कुछ काम करने की एवज़ में पैसे' लेते हुए दिखाया जा रहा है.

पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुशवाहा के इस्तीफ़े की पुष्टि की.

बाद में अवधेश कुशवाहा ने कहा है कि वे इस आरोप से आहत हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मंजूर करने का आग्रह किया है.

अवधेश प्रसाद कुशवाहा बिहार सरकार में निबंधन और मद्य निषेध मंत्री हैं.

'बदलेंगे उम्मीदवार'

कुशवाहा नीतीश सरकार में निबंधन और मद्य निषेध मंत्री थे
इमेज कैप्शन, कुशवाहा नीतीश सरकार में निबंधन और मद्य निषेध मंत्री थे

स्टिंग वीडियो को बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया था और इसे नीतीश सरकार में 'भ्रष्टाचार का एक उदाहरण' बताया.

कुशवाहा मोतिहारी ज़िले की पिपरा सीट से जेडीयू को उम्मीदवार हैं, जहां चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे.

शरद यादव ने कहा कि पार्टी पिपरा से अपना उम्मीदवार बदलेगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>