छत्तीसगढ़ में नहीं दिखेगी एमएसजी 2

बाबा राम रहीम
    • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
    • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

छत्तीसगढ़ सरकार ने डरेा सच्चा सौदा के प्रमुख गरुमीत राम रहीम की फ़िल्म एमएसजी 2 पर रोक लगा दी है .

पिछले तीन दिन से इस फिल्म के ख़िलाफ़ राज्य भर में धरना प्रदर्शन चल रहा था.

आदिवासी समाज ने कई शहरों में राम रहीम के पुतले फूंके थे और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी.

इस फिल्म में आदिवासियों को कथित तौर पर <link type="page"><caption> 'शैतान' कहा गया</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/09/150917_msg2_hits_controversy_on_depiction_tribals_md" platform="highweb"/></link> है.

क्या है विवाद

बाबा राम रहीम

फिल्म के ट्रेलर में एक पात्र कहता है-"आपने बहुत बड़ी गलती कर दी आदिवासी इलाके में आकर. ना तो ये लोग इंसान हैं, ना जानवर. ये शैतान हैं शैतान"

इसके जबाब में गुरमीत राम रहीम कहते हैं, "अरे, शैतानों को इंसान बनाने के लिए ही तो हम आए हैं. और इसी के लिए हमारी पूरी ज़िंदगी भी है."

ट्राइबल वेलफेटर सोसायटी के मध्य भारत के संयोजक प्रवीण पटेल ने फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का स्वागत किया है.

संत रामरहीम

उन्होंने कहा कि इस मामले में वे अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत राम रहीम के ख़िलाफ़ कार्रवाई की अपनी मांग पर कायम हैं.

उधर डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा के प्रवक्ता डॉक्टर आदित्य इंसान कहते हैं, “यह फ़िल्म राजस्थान के आदिवासी समाज की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे विवादास्पद कहा जाए. फिल्म का उद्देश्य केवल इंसानियत को बढ़ावा देना है.”

फ़िल्म 18 सितम्बर को ही रिलीज़ हुई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>