गंगा से ज़्यादा प्रदूषण किस नदी में है?

    • Author, नितिन श्रीवास्तव
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
  • प्रकाशित

भारत की सबसे बड़ी नदियों में से एक, गंगा, की सफ़ाई के लिए मोदी सरकार ने पूरा मंत्रालय बना रखा है.

गंगा की सफ़ाई के लिए सरकार ने 'नमामि गंगे' नामक प्रोजेक्ट को हरी झंडी भी दी है जिसके तहत वर्ष 2019 तक इसे सफ़ल बनाने के लिए 20,000 करोड़ रुपए का आवंटन होगा.

गंगा की सफाई का पहला अभियान वर्ष 1985 में राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल के दौरान शुरू हुआ था जिसमें करोड़ों रुपए दिए गए थे.

इसके कुछ वर्षों बाद ही इस योजना को बढ़ा कर यमुना और अन्य बड़ी नदियों को शामिल कर लिया गया था.

गंगा और यमुना से जुड़े कुछ तथ्य बेहद चौंकाने वाले हैं: