गुरु के पैर छूकर 'भगवान' ने लिया आशीर्वाद

प्रकाशित

सचिन तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का आशीर्वाद लिया.

सचिन ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें भी फेसबुक और ट्विटर पर साझा कीं. इस मौके पर तेंदुलकर ने लिखा, ''इस शुभ दिन पर अपने गुरू का आशीर्वाद लिया- सभी को गुरू पूर्णिमा की बधाई.''

सचिन की जिंदगी में उनके कोच रमाकांत आचरेकर का कितना महत्व है ये बात किसी से छुपी नहीं है.

सचिन गाह-बगाहे अपने गुरु रमाकांत आचरेकर से मिलने उनके घर जाते रहते हैं.

सचिन ने 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में अपने विदाई टेस्ट के लिए निजी तौर पर जाकर आचरेकर को आमंत्रित किया था.

सचिन के अलावा रमाकांत आचरेकर विनोद कांबली, अजीत अगरकर, प्रवीण आमरे, संजय बांगर समेत कई अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकटरों को कोचिंग दे चुके हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>