मोहिनीअट्टम के साथ कर्नाटक संगीत का मिलन

    • Author, प्रीति मान
    • पदनाम, फ़ोटो पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 2 मिनट

मोहिनीअट्टम नृत्यांगना दीप्ति ओमचेरी भल्ला देश के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो नृत्य के साथ संगीत में भी पारंगत हैं.

दीप्ति ओमचेरी

दीप्ति की नृत्य और संगीत की शिक्षा चार साल की उम्र में ही शुरू हो गई थी.

दीप्ति ओमचेरी
इमेज कैप्शन, मोहिनी अर्थात मन को मोहने वाली व अट्टम अर्थात नृत्य.

मोहिनीअट्टम केरल का मशहूर शास्त्रीय नृत्य है, जिसे सबसे ज़्यादा पुरानी नृत्य शैलियों में शुमार किया जाता है.

दीप्ति ओमचेरी

दीप्ति ने नृत्य की शुरुआत कथकली सीखने से की. पर उनका रुझान एकल नृत्य प्रस्तुति की ओर होने की वजह से उन्होंने आगे चलकर मोहिनीअट्टम को प्राथमिकता दी.

दीप्ति ओमचेरी

दीप्ति ने मोहिनीअट्टम का प्रशिक्षण कलामंडलम कल्याणीकुट्टी अम्मा से लिया. उन्होंने कर्नाटक संगीत की शिक्षा माँ लीला ओमचेरी से लीं.

दीप्ति ओमचेरी

इसके अलावा उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में भी दक्षता हासिल की.

दीप्ति ओमचेरी

उन्होंने कर्नाटक संगीत में एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की. इसके अलावा उन्होंने डागर बंधु और यूनुस हुसैन खान जैसे दिग्गजों से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गुर सीखे.

दीप्ति ओमचेरी

दीप्ति देश के सभी मुख्य नृत्य समारोहों में में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं. इनमें प्रमुख हैं, खजुराहो नृत्य समारोह, अवध संध्या समारोह, अपना उत्सव, मम्मलपुरम समारोह.

दीप्ति ओमचेरी

इसके अलावा दीप्ति विदेश में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.

दीप्ति ओमचेरी

उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर कर्नाटक संगीत पर कई किताबें भी लिखीं. वे फ़िलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय में कर्नाटक संगीत की प्रोफेसर हैं.

इसके साथ ही नृत्य में उनकी कला यात्रा जारी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>