उड्डयन मंत्री की माफ़ी लेकिन फडनवीस अड़े

प्रकाशित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने फिर कहा है कि पिछले दिनों एयर इंडिया की उड़ान में देरी उनकी वजह से नहीं हुई थी, हालांकि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने इस मुद्दे पर माफ़ी मांगी है.

मामला पिछले दिनों फडनवीस के अमरीकी दौरे पर रवाना होने के समय का है.

हालांकि एयर इंडिया ने उड़ान में देरी की वजह तकनीकी खामियों को बताया लेकिन रिपोर्टों में कहा गया कि मुख्यमंत्री के एक सहायक अपना वीज़ा लगा पासपोर्ट लाना भूल गए थे.

इस मुद्दे पर जारी विवाद के बीच गुरुवार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू का भी एक मामला सामने आया.

आरोप लग रहे हैं कि लेह से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में उन्हें बिठाने के लिए एक परिवार को उतार दिया गया.

माफ़ी

इन दोनों मामलों की पृष्ठभूमि में केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू ने माफ़ी मांगी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गनपती राजू ने कहा कि वो फ्लाइट में वीआईपी लोगों को बिठाने और उड़ान में देरी से प्रभावित हुए लोगों से माफ़ी मांगते हैं.

लेकिन फडनवीस ने ट्वीट कर रहा है कि वो उड़ान में देरी के लिए उन्हें ज़िम्मेदार बताने वाले लोगों पर अमरीकी दौरे से लौट कर मानहानि का दावा करेंगे.

उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें भ्रामक हैं कि उनकी वजह से विमान के उड़ान भरने देरी हुई.

दूसरी तरफ़ किरण रिजिजू के मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एयर इंडिया से जानकारी तलब की है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)