अमरेली बाढ़ः तस्वीरों में तबाही के निशां

    • Author, अंकुर जैन
    • पदनाम, अमरेली से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

गुजरात के अमरेली ज़िले में पिछले हफ्ते आई बाढ़ का पानी उतर गया है. अमरेली में आई कुदरती आपदा में 70 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

कई लोग और जानवर बाढ़ के बाद खेतों में जमा मिट्टी की गाद में दब गए.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

ये तस्वीर अमरेली के सनोसारा गांव की है. गांव को अमरेली के बाकी गांवों से जोड़ने वाली ये पुलिया बाढ़ में पूरी तरह टूट गई है.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

तनोसरा गांव का ही एक नजारा. करीब 20 मीटर ऊंची लहरों वाली बाढ़ ने यहां खूब तबाही मचाई.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

लिलिया तालुका का एक गांव जहां पूरा खेत बाढ़ के पानी में डूब गया. तस्वीर में खेतिहर, मज़दूर ट्यूबवेल पाइप ढोते दिखाई दे रहे हैं. बाढ़ में ये ट्यूबवेल टूट गए थे.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

खिजारिया गांव के एक खेत में फ़सल पूरी तरह बर्बाद हो गई.

आमतौर पर अमरेली पीने और खेती के पानी की सख़्त किल्लत वाला इलाक़़ा माना जाता है लेकिन सौराष्ट्र में भारी बारिश के बाद से यहां की सूरत बदल गई.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

ये लिलिया गांव का रेलवे पुल है. ये पुल यहां से बाबापुर गांव को जाता है. पटरी के नीचे पत्थर का पुल टूट गया है.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

ये सनोसारा गांव के खेतिहर मजदूर हैं. इनका सबकुछ लुट चुका है. खेत पानी में डूब जाने से पूरी फसल ख़त्म हो चुकी है.

गांव वेरावल से दासा जाने वाली रेलवे लाइन उखड़ चुकी है.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

नदी के उपर बना तरवादा गांव का पुल भी टूट गया है.

गुजरात के अमरेली में बाढ़

गांव के बिजली के खंभे भी टूट कर जमीन पर गिर गए हैं.

बाढ़ कितनी खतरनाक थी ये इस बात से पता चलता है कि इसने एक घंटे से भी कम वक़्त में अमरेली के 600 गांवों को जलमग्न कर दिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>