आंध्र प्रदेश: वैन गोदावरी में गिरी, 22 की मौत

van accident in andhra
प्रकाशित

आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री के क़रीब एक वैन के गोदावरी नदी में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है.

स्थानीय पत्रकार धनंजय ने राज्य के उप मुख्यमंत्री चिन्नाराजप्पा के हवाले से बताया कि इस हादसे में 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा.

घटना सुबह क़रीब साढ़े पांच बजे हुई जब वैन अनियंत्रित होकर धवलेश्वरम बैराज में गिर गई.

वैन में कुल 23 लोग सवार थे. इनमें से एक बच्चे को बचा लिया गया है.

मरने वाले सभी लोग विशाखापत्तनम ज़िले के आचतापुरम गांव के थे और तिरुपति से वापस लौट रहे थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>