नेपाल: बस हादसे में 17 भारतीयों की मौत

नेपाल में बस दुर्घटना
प्रकाशित

नेपाल की राजधानी काठमांडू से कुछ दूर हुई बस दुर्घटना में मारे जाने वालों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है.

ये सभी भारतीय तीर्थयात्री थे. हादसे में 30 अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

अधिकारियों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार को काठमांडू से 16 किलोमीटर दूर पश्चिम में हुआ.

गोरखपुर लौट रही थी बस

धादिंग के ज़िला अधिकारी बासुदेव घिमिरे ने बताया कि बस काठमांडू से गोरखपुर जा रही थी.

नेपाल में बस दुर्घटना
इमेज कैप्शन, दुर्घटना में घायल को स्ट्रेचर पर ले जाते बचावकर्मी.

घिमिरे ने बताया कि संभवत बस अनियंत्रित हो गई थी और दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 150 मीटर नीचे लुढ़कते हुए नदी में गिरी.

घायलों को काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में सात पुरुष और पाँच महिलाएँ हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.) </bold>