सलमान ने दुबई जाने के लिए मांगी कोर्ट से इजाज़त

प्रकाशित

अभिनेता सलमान ख़ान एक अवार्ड शो में शिरकत करने के लिए दुबई जाना चाहते हैं.

2002 के हिट एंड रन मामले में अदालत ने सलमान खान को दोषी पाते हुए उन्हें पांच साल की सज़ा सुनाई थी. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि सलमान ख़ान बिना कोर्ट की इजाज़त से देश से बाहर नहीं जा सकते हैं.

लेकिन 8 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें ज़मानत दी और उनकी सज़ा पर फिलहाल रोक लगा दी.

सलमान ख़ान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका डाली और 29 मई को दुबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में जाने की अनुमति मांगी.

कहा जा रहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट सलमान ख़ान की याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई कर सकता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>