श्रीकांत ने स्विस ओपन ख़िताब जीता

इमेज स्रोत, EPA
- Author, आदेश कुमार गुप्त
- पदनाम, खेल पत्रकार, बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट की चकाचौंध के बीच भारत के के श्रीकांत ने रविवार को स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया.
इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता के साथ खेल रहे श्रीकांत ने फ़ाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसेन को 21-15, 12-21, 21-14 से हराया.
दूसरी बड़ी कामयाबी
श्रीकांत ने इससे पहले पिछले साल चाइना ओपन का फ़ाइनल अपने नाम कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी.
फाइनल में उन्होंने लिन डेन को 21-19, 21-17 से हराया था. ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले यह पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. इस समय विश्व बैडमिंटन में उनकी वरीयता चौथी है.

इमेज स्रोत, EPA
श्रीकांत साल 2013 में थाईलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर पहली बार सुर्खियों में आए थे.
श्रीकांत की नज़रें अब दिल्ली में होने वाले इंडियन ओपन सुपर सिरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट पर हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




























