अन्ना ने भी दी 'शिष्य' अरिवंद को बधाई

किरण बेदी
प्रकाशित

किरण बेदी ने ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. उन्होंने केजरीवाल को चुनावी जीत के लिए पूरे नंबर दिए हैं.

उन्होंने ट्वीट किया है कि दिल्ली को केजरीवाल उस ऊंचाई पर ले जाएँ जहां उसे होना चाहिए.

अन्ना हज़ारे

भष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन में अन्ना ने शिष्य अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा,"मोदी की सरकार के सत्ता में आने के बाद अच्छे दिन सिर्फ उद्योगपतियों के लिए आए हैं."

चेतन भगत

लेखक चेतन भगत ने ट्वीट करके कहा है, "पहले मैंने आप की कुछ हरकतों को पसंद नहीं किया था. मैंने मज़ाक उड़ाते हुए कुछ अप्रिय टिप्पणियां की थी. उसके लिए सॉरी. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करती है तो मैं बहुत ख़ुश हूँ.

फिल्मकार शेखर कपूर ने ट्वीट किया - 'युवा भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है. हमसे टकराकर आप नहीं रह सकते हैं. यह हमारा देश है. हमारा भविष्य.'

फ़िल्म निर्माता प्रीतीश नंदी ने ट्वीट कर के बताया, "कुमार केतकर और मैं इस बारे में बात कर रहे थे और हम इस तरह के नतीजों की ही उम्मीद कर रहे थे. बीजेपी को छोड़कर यह सबको पता था."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>