बिहार सरकार चाहती है रेखा बने ब्रांड अंबेसडर

रेखा
    • Author, मनीष शांडिल्य
    • पदनाम, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

बिहार सरकार अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य रेखा के ज़रिेये पर्यटकों को सूबे की ओर आकर्षित करने की तैयारी कर रही है.

दरअसल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय को एक ब्रांड अंबेसडर की तलाश है और मंत्रालय को यकीन है कि रेखा की लोकप्रियता इसमें मददगार साबित होगी.

राज्य के पर्यटन मंत्री डाक्टर जावेद इक़बाल अंसारी का कहना है, "ब्रांड एंबेसडर के रुप में रेखा विभाग की पहली पसंद हैं. मैंने अधिकारियों को उनसे संपर्क करने को कहा है."

बढ़े पर्यटक

रेखा, हिरोइन

पर्यटन मंत्री के अनुसार रेखा अगर ब्रांड एंबेसडर बनती हैं तो सूबे में पर्यटकों की आमद 10 से 20 फ़ीसदी तक बढ़ सकती है.

बिहार बौद्ध, जैन, सिख और हिंदू धर्म से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण स्थलों वाला राज्य है.

पर्यटन को राज्य में उद्योग का दर्जा प्राप्त है और एक दशक के दौरान बिहार आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है.

पर्यटन विभाग के अनुसार 2005 में लगभग 63 हजार विदेशी पर्यटक बिहार आए थे. वहीं 2013 में इनकी संख्या बढ़कर लगभग आठ लाख हो गई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>