ममता के 'बांस' वाले बयान पर बवाल

ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल, मुख्यमंत्री
प्रकाशित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुधवार को दिए गए एक बयान पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बयान पर भी खूब बहस हुई थी.

ममता ने बुधवार को एक आम सभा में अपने भाषण के दौरान 'बंबू' शब्द का प्रयोग करते हुए विवादित बयान दिया था.

सोशल मीडिया में #bamboo और #mamta हैशटैग से इस मुद्दे पर ख़ूब टिप्पणियां की जा रही हैं.

<documentLink href="https://www.youtube.com/watch?v=aeoQnI3KfOI&feature=youtu.be" document-type="ms-video"> ममता के बयान</documentLink> की तुलना साध्वी निरंजन ज्योति के <link type="page"><caption> विवादित बयान</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/12/141203_sadhvi_remark_spark_uproar_for_second_day_dil.shtml" platform="highweb"/></link> से की जा रही है.

ट्विटर पर एक यूज़र जतन आचार्य (@jatanacharya) ने लिखा है, "कट्टर नारीवादियों के लिए जश्न मनाने का मौक़ा है. ममता और साध्वी ने बेनीप्रसाद, ख़ुर्शीद और आज़म की बराबरी कर ली है."

भाषा पर लेक्चर

साध्वी निरंजन ज्योति
इमेज कैप्शन, साध्वी निरंजन ज्योति

स्मिता बरूआ (@smitabarooah)ने ट्वीट किया, "जो पाखंडी लोग ममता के 'पेछोने बांस'(पीछे से बांस) बयान पर चुप रहे वो संसद में भाषा पर लेक्चर दे रहे हैं और संसद को बाधित कर रहे हैं. वॉव."

वहीं इंद्रजीत दासगुप्ता (@idxhot ) ने ट्विटर पर लिखा है, "चरमपंथ का संदेश ममता के अशोभनीय बयान में डूब गया."

निंरजन ज्योति के बयान पर बुधवार को राज्य सभा में विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफ़े की माँग करते हुए सदन की कार्रवाई का बहिष्कार किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>