भारतीय कर्मचारी सबसे ज़्यादा मसरूफ़

प्रकाशित

काम को तेज़ी से निपटाने वाले भारतीय कर्मचारी. विश्व भर में काम में व्यस्तता के स्तर पर सबसे आगे हैं.

बीआई वर्ल्डवाइड के द्वारा किए गए अध्ययन में ये पाया गया कि 10 में से 6 भारतीय कर्मचारी अपने पूरी क्षमता के हिसाब से काम नहीं करते हैं.

अध्ययन के मुताबिक़ 51 प्रतिशत भारतीय कर्मचारी अपने काम को तेज़ी से पूरा करते हैं जिससे वो वैश्विक स्तर पर सबसे व्यस्त कर्मचारियों मे शुमार होते हैं.

सबसे अधिक व्यस्त भारतीय कर्मचारी

बीआई वर्ल्डवाइड ने कर्मचारियों की तीव्रता को मापने के लिए कार्य-स्थल पर प्रदर्शन और प्रतिबद्धता का सर्वेक्षण करवाया था.

इस सर्वेक्षण में विश्वभर के सात देशों ने हिस्सा लिया था. जिनमें भारत, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, अमरीका, ब्रिटेन और लैटिन अमरीका के बाहरी क्षेत्रों से तक़रीबन 7,264 लोगों की प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया था.

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय युवा कर्मचारी बहुत जल्दी नौकरी छोड़ने की योजना बनाते हैं, जबकि बुज़ुर्ग कर्मचारी लगभग सात साल के लिए एक ही जगह पर टिक कर काम करना पसंद करते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>