कॉमिक्स में पढ़ाए जाएंगी नायकों की गाथाएं

कॉमिक्स
    • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
    • पदनाम, रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों के जीवन पर कॉमिक्स प्रकाशित की जाएगी जिनसे बच्चों को प्रेरणा मिले.

दिल्ली के राजकमल प्रकाशन ने इसकी पहल की है और उम्मीद की जा रही है कि अगले दो महीने में ये कॉमिक्स बाज़ार में आ जाएंगी.

राजकमल प्रकाशक के निदेशक अशोक माहेश्वरी का दावा है कि इस योजना में समाज, राजनीति, संस्कृति और साहित्य से जुड़े कम से कम सौ लोगों पर केंद्रित कॉमिक्स प्रकाशित की जाएंगी.

इन कॉमिक्स के लिए लेखन का काम स्थानीय साहित्यकार कर रहे हैं.

प्रकाशन

कॉमिक्स
इमेज कैप्शन, राजकमल प्रकाशन ने इससे पहले झारखंड की कुछ ऐतिहासिक हस्तियों पर भी कॉमिक्स प्रकाशित की थीं.

शुरुआती दौर में जिन हस्तियों पर कॉमिक्स का प्रकाशन होगा, उनमें छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरनारायण सिंह, गुंडाधुर, सुंदरलाल शर्मा के अलावा पंडवानी गायिका तीजनबाई भी शामिल होंगी.

इससे पहले राजकमल प्रकाशन ने झारखंड की कुछ ऐतिहासिक हस्तियों पर भी कॉमिक्स प्रकाशित किए थे.

अशोक माहेश्वरी कहते हैं, "झारखंड में हमारी कोशिश को बहुत सराहा गया और उसके बाद ही हमने छत्तीसगढ़ में ऐसी कॉमिक्स प्रकाशित करने की योजना बनाई."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>