छोड़ कर रिश्तेदारी, ठानी जानवरों से यारी

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण और उनकी पत्नी अमृता
    • Author, मनीष शांडिल्य
    • पदनाम, पटना से बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

दूल्हे घोड़े पर चढ़कर भी दुल्हन के घर पहुंचते हैं...

लेकिन प्रवीण कुमार के बेटे प्रियेश की बारात की नजारा कुछ दूसरा होगा.

<italic><link type="page"><caption> (चार कमरे और 69 पालतू जानवर)</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2012/03/120331_couple_pets_tb.shtml" platform="highweb"/></link></italic>

नवंबर में जब बारात प्रवीण के घर से निकलेगी तो घोड़ा एक सवारी की तरह नहीं बल्कि बाराती बनकर शादी में शामिल होगा.

साथ ही कुत्ते, बंदरिया, बकरी, बछिया भी सज-संवर कर बारात का हिस्सा बनेंगे.

बकौल प्रवीण ये सभी वीआईपी बाराती रहेंगे.

कौन हैं प्रवीण और ये 'वीआईपी' जानवर, पढि़ए इस रिपोर्ट में.

पटना के प्रवीण

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण

पटना के राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाले बैंक अधिकारी प्रवीण, पत्नी अमृता और सोलह जानवरों के भरे-पूरे परिवार के साथ अपने दो मंजिला मकान 'शिवहर निवास' में रहते हैं.

<italic><link type="page"><caption> (पालतू जानवरों पर अरबों का खर्च)</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2012/03/120303_pet_dog_grooming_adg.shtml" platform="highweb"/></link></italic>

परिवार में तीन कुत्ते, दो कुतिया, तीन पिल्ले, एक बंदरिया, एक घोड़ा, एक बकरी, दो गाय और तीन बछिया शामिल हैं.

शुरुआत

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण

शादी के बाद अमृता के विरोध ने प्रवीण को मन-मारने पर मजबूर कर दिया था.

लेकिन साल 2009 में मुंबई से स्थानांतरित होकर जब प्रवीण पटना लौटे तो अकेलेपन से बचने को वे घर में चार कुत्ते ले आए.

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण

पत्नी ने लौटने पर विरोध तो नहीं किया, लेकिन नाराज़ जरूर हुईं.

लेकिन अमृता अपने पति के शौक को पूरा करने में मदद भी करने लगीं और धीरे-धीरे उन्हें भी जानवरों से प्यार हो गया.

शिकायत और परेशानी

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण का घर और उनके पालतू जानवर

अमृता शिकायत करती हैं कि बंदरिया हेमा बहुत परेशान करती है.

हेमा उनके घर खासकर बेडरूम और रसोई में मौका मिलते ही सब-कुछ बिखेर देने से नहीं चूकती.

लेकिन हेमा अगर परेशान करती है तो कुत्ता कालू घर से निकलने पर हमेशा उनकी सुरक्षा में साथ-साथ चलता है.

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण के पालतू जानवर

अमृता के अनुसार, जानवरों को ज़्यादा लगाव प्रवीण से ही है और अगर प्रवीण घर पर हों तो जानवर उनके पास तभी मंडराते हैं जब उन्हें भूख लगती है.

वहीं दूसरी ओर सोलह जानवरों के साथ ज़िंदगी बिताते हुए पति-पत्नी दोनों के लिए एक साथ बाहर निकलना मुमकिन नहीं रह गया है.

ऐसे में वे अब पटना से बाहर पारिवारिक आयोजनों में नहीं जा पाते हैं.

रॉकी और लालू यादव

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण के पालतू जानवर

कुत्ते रॉकी की अब मौत हो चुकी है. कई डॉग शो के विजेता रहे रॉकी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी अपने हुनर से हैरान कर दिया था.

रॉकी लालू यादव के हाथों से चाबी लाकर प्रवीण को देता और ऐसे दूसरे कई करतब दिखाता था और बदले में बकौल प्रवीण लालू उसे मिठाई खिलाते थे.

ट्रैफिक जाम

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण के जानवरों को देखने आए लोग

प्रवीण जब भी जानवरों को लेकर मोटरसाइकिल या कार में लेकर निकलते हैं तो लोग फोटो खींचते हैं, वीडियो बनाते हैं. कभी-कभी तो ट्रैफिक जाम हो जाता है.

लोगों की भीड़ गंगा के उन घाटों पर भी जुटती है जहां प्रवीण अक्सर जानवरों के साथ जाते हैं.

कुत्ते प्रवीण द्वारा फेंकी गई गेंद या बोतल को लाने के लिए पानी में कूदते हैं और किसी एक कुत्ते के पीठ पर बंदरिया हेमा चिपक जाती है.

ख़्वाहिश

पटना के पशुप्रेमी प्रवीण

प्रवीण कहते हैं कि उन्हें जानवरों से प्यार है और वे जानवरों का ध्यान रखते हैं, उन पर होने वाले खर्च का नहीं.

इसके उलट, खर्च की चिंता पीछे छोड़ प्रवीण अपने परिवार को और बड़ा करने के बारे में सोच रहे हैं. वे घोड़ी, बाज और अरवाना मछली पालने का शौक भी पूरा करना चाहते हैं.

<italic><bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold></italic>