स्कूल बस-ट्रेन की टक्कर में 16 बच्चों की मौत

ट्रेन
प्रकाशित

हैदराबाद के नज़दीक एक रेलवे फाटक पर स्कूली बस और ट्रेन के बीच टक्कर में 14 बच्चों समेत 16 लोग मारे गए हैं.

मारे गए बच्चों के लिए सरकार ने मुआवज़े की घोषणा की है.

स्थानीय पुलिस के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे मेडक के मसाईपेट इलाके में मानवरहित रेलवे फाटक पर हुई.

घटना के वक्त बस में ड्राइवर और काकाटिया स्कूल के 32 बच्चे सवार थे.

एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी हिन्दी को बताया कि सभी घायलों को हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मामले की विशेष जांच के आदेश दिए हैं.

मृतक बच्चा

मसाईपेट में रेलवे फाटक पर बस के गुजरने के दौरान ही नांदेड़ पैसेंजर ट्रेन से इसकी टक्कर हुई.

मृतक बच्चे की मां

मानवरहित रेलवे फाटकों पर दुर्घटना का ये पहला मामला नहीं है. हर साल सैकड़ों लोग ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं.

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल 11,563 मानवरहित रेलवे फाटक हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>