अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

बस दुर्घटना
प्रकाशित

भारत प्रशासित कश्मीर के रामबन ज़िले में एक बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 16 लोग मारे गए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु सवार थे.

वीडियो कैप्शन, "ड्राइवर ने दिमाग लगाया और कई यात्रियों की जान बचा दी"
बस दुर्घटना

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

बस दुर्घटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करके शोक-संवेदना व्यक्त की है.

ट्वीट

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)