सोशल: भारत में रामनवमी का ट्विटर पर जश्न

रामनवमी (फाइल फोटो)
प्रकाशित

भारत में रामनवमी के त्योहार को लेकर सोशल मीडिय पर जोर शोर से बधाईयों का सिलसिला जारी है.

इसकी तैयारियां देश के कई हलकों में जोर-शोर से की जा रही हैं.

रामनवमी (फाइल फोटो)

रामनवमी की आधिकारिक छुट्टी देश में मंगलवार को ही है लेकिन कुछ जगहों पर यह त्योहार बुधवार को भी मनाया जा रहा है.

ज्यादातर दफ्तर बंद हैं और सड़कों पर ट्रैफिक कम है.

रामनवमी

रिहाइशी इलाकों और मंदिर में रामनवमी की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं.

इस तस्वीर को हर्षित कृष्ण ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, "वाराणसी में रामनवमी के मौके पर रामकथा पढ़तीं और आरती करतीं मुस्लिम महिलाएं."

रामनवमी

अमित भदरीचा ने शिरडी की ये तस्वीर शेयर की है.

इस तस्वीर से वहां रामनवमी की तैयारियों की एक झलक मिलती है.

रामनवमी

रामनवमी से ट्विटर भी अछूता नहीं था.

रामनवमी पर बधाई देने वालों में आम से लेकर खास तबके के बहुत से लोग हैं.

रामनवमी (फाइल फोटो)

भारत के अलावा दुनिया भर में जहां कहीं भी हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं, वहां रामनवमी का हर्षोउल्लास देखा जा सकता है.

नेपाल, इंडोनेशिया और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भी रामनवमी मनाते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)