देखिए नोटबंदी के दौर की 'शाही' शादी

जनार्दन रेड्डी की बेटी और दामाद
    • Author, इमरान क़ुरैशी
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रईस कारोबारी और पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रह्माणी की शादी पर पांच दिनों तक चले समारोह में लगभग पांच अरब रुपए ख़र्च हुए हैं.

सोने का पानी चढ़ा निमंत्रण और बॉलीवुड सितारों की परफ़ॉर्मेंस ने इस शादी को चर्चा का विषय बना दिया है.

जी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रह्माणी
इमेज कैप्शन, रिपोर्टों के मुताबिक दुल्हन की साड़ी 17 करोड़ और गहने 90 करोड़ रुपए के बताए जा रहे हैं.

बुधवार दोपहर में शादी की रस्में ख़त्म कर परिवार के लोग चार्टर्ड फ़्लाइट से अपने गृहनगर बल्लारी चले गए हैं.

राजीव रेड्डी
इमेज कैप्शन, दूल्हे 23 साल के राजीव रेड्डी हैदराबाद के व्यवसाई परिवार के वारिस हैं.

बताया जा रहा है कि क़रीब 50 हज़ार मेहमानों को शादी में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया था.

जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी

जनार्दन रेड्डी बल्लारी के रहने वाले हैं, बल्लारी से आने वाले मेहमानों को लाने के लिए बसें तैनात की गईं थी.

ब्राज़ील से सांबा डांसर्स
इमेज कैप्शन, मेहमानों के मनोरंजन के लिए ब्राज़ील के सांबा डांसर्स जैसे कई कलाकारों को बुलाया गया था.
जनार्दन रेड्डी परिवार के साथ

बेंगलुरू पैलेस ग्राउन्ड्स में 36 एकड़ ज़मीन पर शाद का भव्य पंडाल सजाया गया.

जनार्दन रेड्डी के साथ उनकी बेटी और दामाद
इमेज कैप्शन, जनार्दन रेड्डी का कहना है कि उन्होंने सारे खर्च का भुगतान छह महीने पहले कर दिया था और शादी के खर्च के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति गिरवी रखी है.

यहां पर बल्लारी में जनार्दन रेड्डी के घर, हम्पी के मंदिर के सामने के हिस्से, हम्पी के पुरंदरा मंदिर और शादी के मंडप की प्रतिकृति भी बनाई गई है.

रेड्डी की बेटी और दामाद
इमेज कैप्शन, लेकिन सोने का पानी चढ़े निमंत्रण और बॉलिवुड सितारों की परफ़ॉर्मेंस से सुर्खियों में आई शादी के आलोचकों का कहना है कि ये दौलत का भद्दा दिखावा है.
शादी का पंडाल

बल्लारी में बुधवार शाम रिसेप्शन में और लोगों को आमंत्रित किया गया है.

शादी का स्थान

स्थानीय मीडिया के अनुसार 500 करोड़ रुपए का ख़र्च किया गया है लेकिन परिवार के सूत्रों और नेताओं का कहना है कि शादी में 40 से 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)