अमिताभ के घर घुसा एक शख़्स

अमिताभ बच्चन
प्रकाशित

मुंबई में रविवार दोपहर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जूहू स्थित बंगले 'प्रतीक्षा' में एक शख़्स दीवार फ़ांदकर अंदर घुस आया.

इस घटना के समय अमिताभ घर पर ही थे और घर में घुसने वाले शख़्स बनवारी लाल ने सभी सिक्योरिटी गार्ड्स को चकमा दे दिया.

हालांकि किसी भी अप्रिय घटना के होने से पहले ही अमिताभ के निजी सुरक्षाकर्मियों ने बनवारी को दबोच लिया और जूहू पुलिस के हवाले कर दिय.

जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक एस.आर. घोसालकर के मुताबिक, "आरोपी का नाम बनवारी लाल यादव (25 साल) है, जो बिहार का रहने वाला है. जिस वक्त वह घर में घुसा, अमिताभ घर में मौजूद थे."

घोसालकर ने बताया कि आरोपी खुद को अमिताभ बच्चन का फ़ैन और गायक बता रहा है और वह सिर्फ बिग बी को अपना गाना सुनाकर इंडस्ट्री में एक ब्रेक चाहता था.

बनवारी ने पुलिस को बताया,"सीधे तौर पर ब्रेक मिलना संभव नहीं था इसलिए अमिताभ से मिलना चाहता था. इसके अलावा मेरी कोई और मंशा नहीं थी."

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 447 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)