'राजनीतिक मुद्दों पर बयान क़ब्र खोदने जैसा'

वरुण धवन
    • Author, सुप्रिया सोगले
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर','मैं तेरा हीरो', 'बदलापुर' जैसी हिट फ़िल्में देने वाले अभिनेता वरुण धवन मानते हैं कि कि फ़िल्मी कलाकारों को राजनीतिक विषयों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

वरुण का मानना है कि राजनीतिक विषयों पर कलाकारों का टिप्पणी करना अपनी क़ब्र खोदने जैसा है.

वरुण धवन

अपनी आने वाली फ़िल्म 'ढिशूम' के सिलसिले में बीबीसी से बात करते हुए वरुण धवन ने कहा, "अभिनेताओं को संवेदनशील मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि उस टिप्पणी से कभी कुछ अच्छा नहीं निकला है. हम कलाकार कई बार अच्छा करना चाहते हैं लेकिन उल्टा हम निशाना बनते हैं. हम अभिनेता हैं हमें अभिनय ही करना चाहिए."

वरुण धवन

वो कहते हैं, "आज के अभिनेताओं को पता है कि अगर आप संवेदनशील मुद्दे पर टिप्पणी करते हैं तो उससे आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है. ये आपकी मर्ज़ी होगी की राजनीतिक मुद्दे पर बात करके आपको अपनी खुद की कब्र खोदनी है या नहीं."

उनका कहना है , "आज कौन स्टार नहीं है? मीडिया का सपोर्ट हो तो कोई भी स्टार बन सकता है. पर मुझे मीडिया स्टार नहीं बनना, दर्शकों का स्टार बनना है जिसके लिए मैं मेहनत कर रहा हूँ."

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के साथ 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन उनके काम से काफ़ी प्रभावित हैं फिर चाहे वो फ़िल्म 'हाईवे' हो या 'उड़ता पंजाब'.

वरुण का कहना है कि आने वाली अभिनेत्रियों के लिए आलिया एक रोल मॉडल हैं.

ढिशूम

वहीं अपने फ़िल्मी चयन पर टिप्पणी करते हुए वरुण कहते हैं, "फ़िल्म इंडस्ट्री का हीरो होने के नाते मेरा एजेंडा है कि मैं ऐसी फिल्में करूं जो सिर्फ़ समीक्षकों की वाह-वाही ना लूटे बल्कि बॉक्स ऑफिस पर पैसे भी कमाए."

बड़े भाई रोहित धवन निर्देशित 'ढिशूम' में वरुण धवन के अलावा जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम भूमिका में दिखेंगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)