22 साल बाद सलमान-संतोषी एकसाथ

प्रकाशित

अभिनेता सलमान खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी 22 साल बाद फिर एक साथ काम करेंगे.

साल 1994 में आई फ़िल्म 'अंदाज़ अपना अपना' में उन्होंने आख़िरी बार साथ काम किया था.

अंग्रेज़ी अख़बार डीएनए के अनुसार सलमान खान ने निर्देशक राजकुमार संतोषी को उनकी अगली फ़िल्म के लिए हामी भर दी है.

इसके मुताबिक़ सलमान ख़ान को फ़िल्म की कहानी पसंद आई है.

फ़िल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "सलमान को हमेशा से राज जी (राजकुमार संतोषी) का काम पसंद आया है. उन्हें फ़िल्म की पटकथा भी अच्छी लगी है."

ख़बरों की मानें तो संतोषी की इस फ़िल्म में लव स्टोरी और एक्शन दोनों ही होंगे.

ख़बर के अनुसार, "फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी. राजकुमार 'अंदाज़ अपना अपना' का अगला भाग बनाना चाहते थे, लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट न मिलने से उस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है."

फ़िलहाल सलमान आने वाली फ़िल्म 'सुल्तान' में व्यस्त हैं, जिसके बाद वे कबीर ख़ान और राजकुमार संतोषी की फ़िल्म पर काम शुरू करेंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)