अब 'बेवॉच' में नज़र आएंगी प्रियंका

प्रकाशित

अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब फ़िल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ नज़र आएंगी.

इसे लेकर मीडिया में चर्चा जारी है.

प्रियंका ने ख़ुद एक ट्वीट में लिखा, 'यह बात ऑफिशियल करने का वक्त आ गया है, 'बेवॉच' में रॉक के साथ काम करूंगी!'.

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉन्सन 'द रॉक' के नाम से जाने जाते हैं.

उन्होंने 'फास्ट एंड फ्यूरियस 6', 'गिरिडिओं गैंग', 'फास्टर', 'रेस टू दि विच माउंटेन', 'पैन एंड गेन' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है.

जॉन्सन हॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में गिने जाते हैं और अब प्रियंका चोपड़ा भी इनके साथ फ़िल्म में नज़र आएंगी.

'पैरामाउंट पिक्चर्स' द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 1990 के दशक की टीवी सीरीज 'बेवॉच' से प्रेरित है.

इस फ़िल्म का निर्देशन सेथ गॉर्डोन करेंगे.

फ़िल्म की कहानी लाइफगार्ड्स के एक ग्रुप लीडर पर टिकी होगी जिसका रोल ड्वेन कर रहें हैं.

सूत्रों के अनुसार इस फ़िल्म की शूटिंग 22 फरवरी से शुरु होगी और इसे मई 2017 में रिलीज़ किया जाएगा.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)