फ़रहान ने दी अमिताभ को बधाई

प्रकाशित

आमिर ख़ान के 'अतुल्य भारत' के एंबेसडर के तौर पर हटने के बाद अमिताभ बच्चन का नाम इस पद के लिए सबसे उपर आ रहा है.

हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ 'वज़ीर' में काम करने वाले उनके सह अभिनेता फ़रहान अख़्तर ने उन्हें बधाई संदेश दे दिया है.

अपनी फ़िल्म 'वज़ीर' की स्क्रीनिंग में मौजूद फ़रहान ने बीबीसी से कहा,"अमिताभ को मैं बधाई देना चाहता हूँ. अगर उनके हिस्से यह काम आया है तो मुबारकबाद."

दरअसल 10 सालों तक 'अतुल्य भारत' के ब्रांड एंबेसडर रहे आमिर ख़ान के इस पद से हटने के बाद उनकी जगह लेने के लिए क़द के अभिनेता की ही ज़रूरत थी.

अमिताभ बच्चन इससे पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश के पर्यटन को प्रमोट कर चुके हैं और वो 'सेव टाइगर', 'पल्स पोलियो', 'हेपिटाईटिस रोको' जैसे सरकारी प्रचार अभियानों का भी चेहरा रहे हैं.

ऐसे में उनकी दावेदारी इस पद के लिए तय मानी जा रही है लेकिन अमिताभ के अलावा इस पद के लिए कुछ और नामों पर भी अटकलें लग रही हैं.

इनमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार का नाम भी लिया जा रहा है.

फ़िलहाल तो पर्यटन मंत्रालय की ओर से नए नाम पर कोई पुष्टि नहीं की गई है और केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बीबीसी से नए ब्रांड एंबेसडर के नाम को लेकर कहा, "समय आने पर सरकार अतुल्य भारत अभियान के नए ब्रांड एंबेसडर के नाम पर विचार करेगी."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>