बैडमिंटन भी खेल लो: अक्षय

प्रकाशित

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि भारत में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी वरीयता मिलनी चाहिए.

अपने खिलाडी रवैये और फिटनेस के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों बैडमिंटन को प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं.

बैडमिंटन के बारे में वो कहते हैं, ''भारत में क्रिकेट किसी धर्म की तरह है, लेकिन अब बाक़ी के खेलों को भी बढ़ावा देने का समय आ गया है.''

प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के ब्रांड एम्बेसडर बने अक्षय कहते हैं कि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी भारत में स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए.

साल 2011 में आई फ़िल्म 'पटियाला हाउस' में क्रिकेटर की भूमिका निभाने वाले अक्षय बैडमिंटन को प्रमोट करने की वजह बताते हुए कहते हैं, ''मुझे दूसरे खेलों को भी प्रमोट करने को कहा गया, लेकिन मुझे बैडमिंटन से जुड़ना ही सही लगा.''

वे इसे स्थापित खेल के रूप में देखने की इच्छा जताते हैं. इसके लिए वो दर्शकों को प्रोत्साहित करने की भी बात करते हैं.

मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट अक्षय कहते हैं, "इन दिनों जो अपनी कैलोरीज़ को लेकर चिंतित रहते हैं, उनसे कहना चाहूंगा कि वे बैडमिंटन खेलें. यह बहुत स्पीड का खेल है, जिससे आपकी कैलोरीज़ जल्दी जलती है."

ख़ैर, फ़िल्मी हस्तियों के खेलों से जुड़ने की कड़ी में अक्षय नया नाम हैं. वैसे तो शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा भी क्रिकेट टीम की मालकिन हैं. वहीं अभिषेक बच्चन ने भी कबड्डी टीम खरीद रखी है.

अब यह सब पिछड़े खेलों को आगे लाने की कवायद है या कुछ और ये तो सितारें ही जाने.

फ़िलहाल अक्षय कुमार की फ़िल्म 'एयरलिफ्ट' 22 जनवरी की रिलीज़ हो रही है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>