'स्वरागिनी' और 'साथिया' में टाई

साथिया
    • Author, श्राबंती चक्रवर्ती
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

पिछले हफ़्ते चैनलों की रेस में ज़्यादा फेरबदल नहीं हुआ. सबसे पहले स्थान पर रहा स्टार प्लस, उसके बाद कलर्स और तीसरे स्थान पर ज़ी टीवी.

इस दौरान कलर्स के शोज़ ने अच्छा प्रदर्शन किया और रेटिंग्स में भी ऊपर आए.

हालांकि इससे चैनल के ऊपर कोई खास असर नहीं पड़ा और उसे दूसरे स्थान के साथ ही संतोष करना पड़ा.

फ़िक्शन शोज में पहली पोजीशन के लिए दो धारावाहिकों के बीच टाई हुआ- 'साथिया' और 'स्वरागिनी'.

हाल में आए 'स्वरागिनी' की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं था पर आहिस्ता-आहिस्ता इसने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई.

दरवाज़े बंद

स्वारागिनी

इस शो में फ़िलहाल रागिनी की ज़िन्दगी में कुछ भी सही नहीं चल रहा है और सारे दरवाज़े उसके लिए बंद हो चुके हैं.

परिवार वाले इस बात से परेशान है कि क्यों उन्होंने स्वरा की बात को अनसुना कर दिया और रागिनी पर विश्वास किया.

क्या अब रागिनी को घर से निकाला जाएगा?

उधर 'साथिया' में गौरा मीरा के कान भरने का कोई भी तरीक़ा नहीं छोड़ रही है. इस दौरान गौरा मीरा को मारती भी है.

दूसरी तरफ गोपी अपनी बीमार माँ से मिलती है और उसे लेकर परेशान हो जाती है.

काला जादू

ससुराल सिमर का

दूसरे स्थान पर रहा 'ससुराल सिमर का'. इस शो में रोली और सिमर को परेशान करने के लिए इंद्रा काला जादू कर रही है.

अभी देखना ये है सिमर इससे अपने परिवार को कैसे बचाती है.

तीसरे स्थान पर रहने वाले 'कुमकुम भाग्य' के नीचे आने का सबसे बड़ा कारण शो की कहानी है.

प्रज्ञा सब जानते हुए भी कुछ कर नहीं पर रही है और ये सिलसिला आख़िर कब तक चलेगा?

रियलिटी शोज़

झलक दिखला जा

पिछले हफ्ते तीन बड़े रियलिटी शोज़ 'डांस प्लस', 'डांस इंडिया डांस', और 'झलक दिखला जा' के फ़िनाले हो गए.

जहां तक रेटिंग्स की बात है फ़िनाले एपिसोड में रेटिंग्स बहुत हाई नहीं हुईं.

पहले स्थान पर रहा 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', दूसरे स्थान पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और तीसरे स्थान पर 'झलक दिखला जा'.

'बिग बॉस' की रेटिंग्स अगले हफ़्ते से आएगी. देखना ये होगा कि नए सीज़न का डबल ट्रबल कांसेप्ट लोगों को कितना पसंद आया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>